आवाहन
सप्त चिरंजीवी हितकारी, दिव्य अमर आत्मा सब भारी।
युग-साक्षी तुम जग आधारा, मेटहु कलियुग संकट सारा॥
सिय-अहिल्या-द्रौपदी पीरा, लखि हनुमत अतिशय बलबीरा।
धरहु रूप सुंदर सुखकारी, करहु आज नारी उद्धारी॥
रावण राज अनीति निहारी, नीति-अगार विभीषण भारी।
कलियुग नृप को नीति सिखाओ, धर्म-विधान सु-राज चलाओ॥
भीष्म-द्रोण-कर्ण गुरु अपारा, परशुराम की सुनो हुंकारा।
कलियुग दानव दलन निमित्ता, करहु महासंहार सुचित्ता॥
वामन पग बलिदान निहारा, बलि अमरत्व देन दातारा।
कलियुग छल-अज्ञान नशाओ, दान-सत्य आचार सिखाओ॥
वेद-रचयिता व्यास अवतारी, द्वापर धर्म-विषाद विचारी।
प्रकट होहु पीयूष सुधा धर, सत्य-ज्ञान अरु दान सिखा कर॥
कुरु कुल पतन अधर्म निहारा, कृपाचार्य आचार उजियारा।
दरशन देहु सुधा संग आओ, ज्ञान अमृत जग में बरसाओ॥
गुरु द्रोणाचार्य सुत प्यारा, पाप-दंड अवतार तुम्हारा।
पाप युगों तक भोग नशाता, यह जग को उपदेश सुनाता॥
कलियुग संकट घोर अपारा, जागो अमर असीम उदारा।
भारत-भूमि पधारहु प्यारे, बरस सुधा सुख होय हमारे॥
कलियुग तम मिट जाय सब, जागहु सप्त चिरंजीव।
धर्म-सुधा बरसाय जग, हरहु सकल दुख पीव॥
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X