आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

छात्रों से रोशन होगा, दुनिया का हर द्वार।

                
                                                         
                            किताबों के पन्नों में, ख़्वाबों का संसार है,
                                                                 
                            
युवाओं के कंधों पर, भविष्य का भार है।
इन आँखों में उम्मीदें हैं, मन में विश्वास है,
कुछ कर गुजरने का, हरेक में एहसास है।

कभी संघर्ष से, कभी "हालात" से भिड़ते,
ज्ञान की रोशनी लेकर, अंधेरों से हैं लड़ते।
कभी प्रश्न बन जाते, कभी उत्तर बन जाते,
अपनी मेहनत से वह, इतिहास रच जाते।

न उम्र की सीमा हैं , न सपनों की दीवार,
शिक्षा ही खोलती है, उन्नति के सब द्वार।
गुरु का आशीर्वाद हो, माँ-पिता का प्यार,
मेहनत के पंखों से, छू लो वह आसमान।

छात्र कल के नेता, वैज्ञानिक-विचारक हैं,
समाज में नई दिशा के, सच्चे सूत्रधार हैं।
उनके सपनों को मिलें-अवसर व सम्मान,
तब बनेगा देश हमारा, सुंदर और महान।

न भेदभाव हो, न "शिक्षा" से वंचित कोई,
बच्चों को मिले अवसर, प्रतिभा ना खोई।
ज्ञान, विवेक और संस्कारों का हो संचार,
छात्रों से रोशन होगा, दुनिया का हर द्वार।

आओ मिलकर आज ये संकल्प दोहराएँ,
शिक्षा की अलख, सपनों को पंख लगाएँ।
छात्रों का सम्मान हो, ये हमारा अभियान,
अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस हैं, सबको प्रणाम!
-संजय एम तराणेकर
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर