आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सर्दियों में त्वचा का रखिए ख्याल...!

                
                                                         
                            सर्दियों में त्वचा का रखिए ख्याल...!
                                                                 
                            

ठंडी हवाओं ने जब "मौसम" का रुख मोड़ा,
ओस की बूंदों ने जब धरती से नाता जोड़ा।
सर्द सुबह ने दस्तक देकर यह संदेश सुनाया,
त्वचा की नमी को "ठंड" ने धीरे-धीरे चुराया।

यूं रूखेपन की आहट से त्वचा घबराने लगी,
आज कोमलता की चादर कहीं खोने लगी।
ऐसे में देखभाल का एक दीप जलाना होगा,
अपने "तन" को स्नेह से फिर सजाना होगा।

गुनगुने जल से ही स्नान का नियम अपनाएँ,
अति गर्म पानी से त्वचा को दूर रखें, बचाएँ।
नहाने के तुरंत बाद क्रीमों का साथ निभाएँ,
नमी को भीतर रख त्वचा कोमलता लौटाएँ।

होंठों पर लिप बाम हैं साथ, हाथों पर प्यार,
पैरों को भी मिले यहाँ देखभाल का उपहार।
रात में मॉइस्चराइज़र की खुशबू भी बिखेरें,
मोजों की गर्माहट से सर्द रातें हमको न घेरें।

पानी पीना मत भूलिए, इस मौसम के बहाने,
फलों व सब्जी से सजाएँ पोषण के खजाने।
बादाम और अखरोट "भोजन" में शामिल हों,
स्वस्थ जीवन के सुंदर से यह सभी साथी हों।
-संजय एम तराणेकर
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
23 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर