दस साल बाद फिर उठी "आवाज़",
नोटों पर छिड़ने लगा नया अंदाज़।
किसी को बड़े नोटों से था ऐतराज़,
किसी को डिजिटल पर ही है नाज़।
पाँच सौ-हजार या 2 हजार हटाओ,
सौ-दो सौ के नोट ही अब चलाओ।
वह कहते हैं इससे भ्रष्टाचार मिटेगा,
कालेधन का सूरज भी छिप सकेगा।
यारों नोटबंदी का इतिहास पुराना है,
आम आदमी को ये याद दिलाना है।
हाँ, रातों-रात जब नोट बदल जाते हैं,
लोग अपने ही पैसे को तरस जाते हैं।
किसी की "शादी"-किसी घर बीमारी,
बैंक की कतार तब बनी थी लाचारी।
किसी ने "डिजिटल" का पाठ पढ़ाया,
किसी ने नकद का भी महत्व बताया।
पर प्रश्न यह है, केवल नोट बदलने से,
व्यवस्था बदलेगी "नोटों" के चलने से?
कालेधन की जड़ पर "वार" जरूरी है,
सिर्फ "नोट" बदलना कैसी मजबूरी है?
-संजय एम तराणेकर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X