तुम्हें सोचते हुए
एक लंबा समय बीत गया है
समय के इस बीतते रहने पर
शायद मुझमें भी
अब थोड़ा ठहराव आ गया है
इस ठहराव में
मैं केवल तुम्हें सोचता हूँ
हाँ, पर तुम्हें पाना नहीं चाहता
उस तरह
जैसे इंसान
कोई वस्तु
पा लेना चाहता है
वस्तु को पा लेना थोड़ा आसान है
पर तुम्हें नहीं
क्योंकि तुम वस्तु नहीं
मेरा ठहराव हो
वह ठहराव
जहाँ मैं हर दिन आकर
ठहर जाता हूँ
रुक जाता हूँ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X