नन्हा सा है, प्यारा सा है,
घर का राजदुलारा सा है।
भोली सी जब हँसी दिखाए,
हम सबके मन को भा जाए।
छोटे-छोटे हाथ-पैर हैं,
दुनिया से ना कोई बैर है।
बिना कहे सब बात मनाता,
बस रोकर सभी को पास बुलाता।
हमारे घर का चाँद-सितारा,
हम सबकी आँखों का तारा।
इसकी हर एक अदा है न्यारी,
सूरत इसकी सबसे प्यारी।
मम्मी का है लाडला बेटा,
पापा का अभिमान है,
मामा कहते इस नन्हे में,
बसती मेरी जान है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X