गर प्रणय निवेदन भेजूं तो
क्या स्वीकार लोगे?
फरवरी माह चल रहा,
साल भर का इंतजा़र तो न दोगे ?
पिछली बार ज्यों राह चलते मिले थे हम,
वैसा ही गैर सा व्यवहार तो न दोगे?
बता दो पहले ही फिर बाद में न कहना
'स्वीकार कर फंस गया,'
वापिस लौटने को तैयार तो न होगे?
गर प्रणय निवेदन भेजूं तो
क्या स्वीकार लोगे?
-सुजाता गुप्ता
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X