ज़रूर कुछ हुआ होगा
मुख्य सड़क से रोने
की आवाज और एम्बुलेंस
का शोर सुनाई दिया ,
वहाँ ज़रूर कुछ हुआ होगा ।
कड़ाके की ठंड वाली
रात को अरविंद बरामदे में
इधर-उधर टहल रहा था ,
उसके परिवार में
जरूर कुछ हुआ होगा।
शर्माजी के घर से गुब्बारों
और हँसी-मज़ाक की
आवाज़ें आ रही थीं ,
वहाँ खुशी का कार्यक्रम
जरूर कुछ हुआ होगा।
ऊँची इमारतों के ऊपर
आसमान में काला धुआँ
उठते देखा गया ,
वहाँ आग लगने जैसा
जरुर कुछ हुआ होगा।
-सुबीर कुमार भट्टाचार्य
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X