जीवन यात्रा लगातार
घड़ी की सेकंड वाली सुई
चलती रहती है लगातार ,
हमारे चारों ओर हवा
चलती रहती है लगातार ,
नदी का पानी
बहता रहता है लगातार ।
हम सांस लेते और
छोड़ते रहते हैं लगातार ,
पृथ्वी सूर्य के चारों ओर
घूमती रहती है लगातार,
पृथ्वी, जिस पर हम
चलते और सोते हैं,
हमें सहारा देती है लगातार ।
बिना किसी के कहने
इतनी सारी चीजें होती
रहती हैं लगातार ,
ताकि हमारी जीवन
यात्रा चल सके लगातार ।
-सुबीर कुमार भट्टाचारजी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X