आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जिंदगी में बहुत कुछ पाना अभी बाकी है

                
                                                         
                            गुजर रही है उम्र पर जिन अभी बाकी है
                                                                 
                            
जिन हालातो ने पटका है हमें जमीन पर
उन्हें उठ करके जवाब देना अभी बाकी है
चल रही हूं मंजिल के सफर में अभी
मंजिल को पाना बाकी है
कर लेने दो चर्चा मेरी मेरी हार के अभी
कामयाबी का शोर मचाना अभी बाकी है
वक्त को करने दो अभी अपनी मनमानी
मेरा भी वक्त आना अभी बाकी है
कर रहे हैं मेरी बुराई जो अभी हमें बेवकूफ समझ कर
उन सबको अभी घूम कर जवाब देना बाकी है
निभा रही हूं अपना किरदार जिंदगी के मंच पर
पर्दा गिरते ही तालियां बजाना अभी बाकी है
कुछ नहीं गया हाथ से अभी तो रुचि
जिंदगी में बहुत कुछ पाना अभी बाकी है
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर