आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हर दिन ही वर्षा बरसे तो, इंतज़ार खत्म हो जाता है।

                
                                                         
                            पलकों किनारे !
                                                                 
                            
जीवन की सबसे सुंदर चीज़ें, कभी नहीं टिक पातीं।
कोशिश कर लें चाहे कितनी, पल-भर ही रुक पातीं।।
सजल नयन तट नीर निहारे,जल बिन मीन तड़प पुकारे।
सौंदर्य सारा निहित इसमें, जो मन छूकर चली जातीं।।

हर दिन ही वर्षा बरसे तो, इंतज़ार खत्म हो जाता है।
लंबी तपन के बाद सावन, सौंधी माटी महकाता है।।
बस कहने को धूप-छाँव, निशान क्यों छोड़ जाती भला।
सुख और दुःख वो मेहमान जो,अपना रंग दिखाता है।।

सब चीज़ें मिल जाएँ भला तो, आनंद कहाँ जीवन का?
जीवन-सार बस इतना ही, बस हल्की- सी छुअन का।।
ओट मचलते स्वप्न ये न्यारे, जो बह जाते पलकों किनारे।
जब टुकड़ों में मिले खुशी, फूल खिले मन-आँगन का।।
-रोशन साहू 'मोखला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर