दिल्ली बनके दुल्हन,
धुएँ की सेज सजा गई।
श्वास नली में भरके धुँआ,
पहली रात मना रही है।
आम आदमी के नयनो में,
जलन के काँटे उगा रही है।
बुड़बक बनके आम आदमी,
दिल्ली को दुल्हन बना रहा है।
धुआँ भी पहन के शेरवानी,
घोड़ी पर चढ़ने को है तैयार।
कल से धुएँ की जागी जवानी,
दिल्लीवासी के फेफड़ों का।,
धीरे– धीरे करके रसपान,
अपनी जवानी जगाता रहेगा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X