राह बनानी तुमको ही, तुम कांटों को गले लगाओ।
सबके जीवन में समरभूमि, तुम चलो कदम बढ़ाओ।
पीछे मुड़ के मत देखो, अपने हैं या पराए,
संघर्ष सदा अकेले होते, क्यों मुड़-मुड़ के पछताए।
बाधाओं को चुन-चुन के तुम पत्थर को पिघलाओ।
राह बनानी है तुमको ही, तुम कांटों को गले लगाओ।
सबके जीवन में समरभूमि, तुम चलो कदम बढ़ाओ।
क्या फल होगा जीवन का, विष या अमृत होगा,
कल्पवृक्ष या कामधेनु, ऐसे न अधिगत होगा।
जीवन सागर मंथन है, तुम मंथन करते जाओ।
राह बनानी है तुमको ही,तुम कांटों को गले लगाओ।
सबके जीवन में समरभूमि है, तुम चलो कदम बढ़ाओ।
—रोहित तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X