द्वार दीपक जल रहे हैं सब लोग हर्षित हो रहे हैं।
राम का है आगमन,सब लोग संचित हो रहे हैं।
त्याग वर्षों का सफल कुछ आज ऐसे हो रहा है।
राम सीता और लखन संग हनुमान दर्शित हो रहे हैं।
राम ने मां केकई से मांगा है निवाला आज फिर
माँ केकई के सारे वचन फिर आज लज्जित हो रहे हैं।
भर आँख जल भरत ने भैया का आलिंगन किया
कहना बहुत कुछ भैया से पर बोल कंपित हो रहे हैं।
प्यास आखों की बुझाती कौसल्या निहारे राम को
राम को भी मोह सारे आज अर्जित हो रहे हैं।
—रोहित तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X