आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सत्य कभी न दबेगा, इस बहरे दरबार में।।

                
                                                         
                            संजय अंधा हो गया, बहरा है दरबार।
                                                                 
                            
शकुनि चालें चल रहा, कपट भरा संसार।।
वाणी पर ताले लगे, मौन खड़ा इतिहास।
न्याय तड़पता बीच में, भरकर ठंडी साँस ।।

बिक ही गई है दिव्यदृष्टि जो सत्य कभी दिखलाती थी,
दरबारी वह आत्मा बनी, जो सिंहों से घबराती थी।
भीष्म पितामह मौन खड़े हैं, द्रोण झुकाए बैठे शीश,
चीरहरण पर हँसता तंत्र, देख न पाता आदि-ईश।
न्याय-सभा में सच रोता है, इस झूठे संसार में,
संजय अंधा हो गया, धृतराष्ट्र के दरबार में।।

पाप-कमाई के टुकड़ों पर, पलते आज यहाँ चारण,
जनता की कंगाली का जो, बनते हैं मुख्य कारण।
दुर्योधन के अट्टहास को, राष्ट्र-नीति बतलाते हैं,
भूख, गरीबी, बेरोजगारी, पल में जो बिसराते हैं।
मर्यादा की हर सीमा को, झोंक रहे अंगार में,
संजय अंधा हो गया, धृतराष्ट्र के दरबार में।।

शकुनि के पासे चलते हैं, छल और कपट की चौपड़ पर,
भ्रम की खेती बो रहे वे, भोली जनता के मन पर।दुःशासन-सा क्रूर तंत्र यह, सत्य खींचता लाता है,
जो भी सच की आवाज़ उठाए, बाग़ी वह कहलाता है।मौन खड़ी है कुरु-सभा यह, डूबी अंधकार में,
संजय अंधा हो गया, धृतराष्ट्र के दरबार में।।

सत्ता का मद चूर होगा, जब जागेगा पार्थ।
गांडीव फिर से उठेगा, करने जन-हितार्थ।।
चक्रव्यूह यह टूटेगा, जन-जन की हुंकार में।
सत्य कभी न दबेगा, इस बहरे दरबार में।।

— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर