चोरों का वह वंश पाखंडी, खुद को कहता ज्ञानवान,
वो क्या जाने मूल्य असि का, जो थामे है खाली म्यान!
ऊंचे मंचों पर बैठ कर, देते हैं जो धर्म दुहाई,
उनके भीतर छिपी हुई है, केवल छल और कपट-कमाई।
लूट-खसोट की बुनियादों पर, खड़ा किया महल महान,
वो क्या जाने मूल्य असि का, जो थामे है खाली म्यान!
सत्य, न्याय और त्याग-वीरता, इनके बस की बात नहीं ,
कायरता की ओढ़ चुनरिया, कटती इनकी रात-कहीं ।
कागज़ के फूलों से सजता, इनका झूठा ये उद्यान,
वो क्या जाने मूल्य असि का, जो थामे है खाली म्यान!
पर याद रहे इस ढोंग का सूरज, एक दिन निश्चित ढल जाएगा,
जब जन-जन की न्याय-असि का, तीखा लोहा चमचमाएगा।
मिट जाएगा पल भर में तब, इनका ये सारा अभिमान,
चोरों का वह वंश पाखंडी, फिर ढूँढेगा अपनी म्यान!
— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X