मेरे जीवन की ,महकता गुलाब हो तुम।
मेरे जीवन की, एक सुंदर तलास हो तुम।
खत्म नही हुवी है, आज भी प्यार है तुमसे।
मेरे दिल की ,हर अरमान है साथी तुमसे।
तुम्ही तो मेरे प्यार हो,मेरे जीवन का आधार हो।
मेरे मन की सुकून,और दिल की जान हो।
साथी मेरे प्रेम की,अमिट मुस्कान हो।
मेरे जीवन मे,मस्ती और प्रेम भरा बहार हो।
मेरे सच्ची प्रेम की,अनमोल पहचान हो।
मेरे हृदय में धड़कने वाली मेरी जान हो।
सत्य तो यही है, तुम्ही मेरी सच्ची प्यार हो।
मोती सी चमकती, प्रेम भरा उपहार हो।
रंग हो राग हो,मेरे स्मृतियों में सुंदर याद हो।
तलास खत्म नही हुवी,तुम तो चलती हुवी सांस हो।
ना हो मेरे जीवन रेखा में,फिर भी तुम पास हो।
एक मोहोब्बत भरी,जीवन की आस हो।
लगता है मुझे की,तू मेरे आस-पास हो।
मेरे महकते चमन को,सदा ही महकाते रहना।
तू साथ नही है मेरे,फिर भी साथ निभाते रहना।
जीवन की हर सफर में,साथ निभाना साथी।
दूर रह कर भी,प्रेम का अहसास जगाना साथी।
ना रुके कदम तेरी,तू आगे ही बढ़ते रहना।
जीवन संघर्ष की कहानी में,पल-पल साथ रहना।
महकती रहना,मोंगरे और मदार की तरह।
चमकती रहना ,चाँद और सूरज की तरह।
कभी आये ना ,आँखो में तेरे आँसू।
प्यार को नीर बना के,कभी निकलना ना आँसू।
दिल की गहराई में,एक सुमन खिलाये रखना।
दूर रह कर भी,मेरे प्यार का चमन सजाये रखना।
तेरी मोहोब्बत मेरी ताकत है, ओ मेरे हमसफ़र।
तू ही तो मेरे जीवन है, मेरे साथी हमसफ़र।
महकते रहना,खिलती गुलाब की तरह।
मेरे दिल मे सदा ही रहना,सच्ची प्यार की तरह।
दूर रह कर भी,स्मृतियों में सदा रहती हो।
तू मेरे जीवन है साथी,पल-पल यादो में रहती हो।
तुझे भूल ना पाऊंगा,तलास अभी खत्म नही हुवा है।
मेरे दिल मे आज भी तेरा प्यार खत्म नही हुवा है।
ना होगी कभी खत्म,चलते रहेगा ये शिलशिला।
चलती रहेगी सांसे,चलता रहेगा ये शिलशिला।
दूरी में भी प्यार,इस दिल मे जगाए रखना।
जब तक चलेगी सांसे,प्यार बसाये रखना।
प्रेम सच्चा है, दिल की धड़कन में सजाये रखना।
सिर्फ मोहोब्बत तुमसे है, ये दिल को बताए रखना।
तेरे यादो से सजती है, ये मेरा जीवन।
तेरे स्मृतियों से महकती है, ये सारा जीवन।
भूल कर भी ,भूल नही पाऊंगा।
तू छोड़ना नही मुझे,ये दिल को कैसे समझाऊंगा।
दूरी तो है मोहोब्बत में,पर दिल के करीब रहती हो।
मेरे अंतर मन मे,सदा ही स्मृतियां बन रहती हो।
सागर सी गहराई है, तेरे अनमोल प्यार में।
तू पराई नही है, सदा ही रहती है मेरे इस दिल मे।
वस्तु होते तो और खरीद लेता,ये तो मोहोब्बत है
कहा बिकता है बाजार में।
तुझे भूल नही पाऊंगा,मेरे रग-रग में समाई हो।
तू दूर है मुझसे,पर तुम पराई नही हो।
दिल की किसी कोने में,स्मृतियां बन रहती हो।
दूर रह कर भी, पास तुम लगती हो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X