अपने घर से दूर कहीं,
जान हथेली में रखकर,
जो देश की रक्षा करते हैं,
हमारी सुरक्षा करते हैं,
वो हैं मेरे देश के वीर जवान
धूप हो या आँधी तूफान,
जो दुश्मनों से डटकर सामना करते हैं,
किसी भी मुश्किलों से जो कभी नहीं डरते हैं,
वो हैं मेरे देश के वीर जवान।
जिनके लिए न कोई तीज-त्यौहार है,
न है दिन और रात है,
देश की सुरक्षा करना जिनका पहला काम है,
वो हैं मेरे देश के वीर जवान।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X