आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मोहब्बत जी गया

                
                                                         
                            कोई हकीम हो तुम
                                                                 
                            
या मुझमें लगी कोई बीमारी है,
आधा इश्क मेरा है
आधे में तुम्हारी हकदारी है,
वश में ऐसे किया
कि खिलकर भी, मुरझाकर भी,
तुम्हारा ही रहा,
गर्मी ठंडी मौसम बदले,
मगर मेरे लफ्जों वही रहे,
जो तुमने कहा।
ये वशीकरण समझा दो मुझे,
इन ठहराओं से निकल जाऊं,
तुम सच्चाई से इश्क नहीं कर सकती,
तो मैं झूठे गुण ही क्यों गाऊं?
कल शाम आओगी तुमने ही कहा था,
हां वो जाना बहाना हुआ,
हर शाम चाय लेकर बैठता हूं,
अभी तक कहां तेरा आना हुआ!
यही सोचते हुए हमेशा की तरह,
आज भी मैं,
चाय की ठंडी कप पी गया,
अच्छा हुआ मेरे साथ मरने के बजाय,
तू अपनी मोहब्बत किसी और के संग जी गया।
– ऋषभ भट्ट
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर