आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अब रोना ही है निश्चय

                
                                                         
                            अब रोना ही है निश्चय
                                                                 
                            

पूछो इस भारत के भू से
कितने इनको संतान मरे हैं।
बिन बोले ही जनता प्यारे
अपना लहू दान करे हैं।
देकर निज प्राण वीर
कितने यहां जवान तरे हैं।
बापू के लाठी से पूछो
कितने वे ठुंकार भरे हैं।
सुभद्रा के कविता से पूछो
कितने वे हुंकार भर हैं।
मिट जायेंगे सब कुछ यदि
तो साक्ष्य भरेंगे समय।
अब रोना ही है निश्चय।

कोकिला गाती थी मन मरे
उनकी भी तो राग गए हैं।
हंसती थी कलियां बेचारी
उनके भी पराग गए हैं।
पूछना उन अवला से जाकर
जिनके रण में सोहाग गए हैं,
महान चरितार्थ के ऊपर
वायस-सा काला दाग लगे हैं।
विलकती ऊटज में मां का
स्वप्न से भरा अनुराग गए हैं।
सजनी के आशाओं के न
जाने,मर गए अनादि प्रणय।
अब रोना ही है निश्चय।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर