पुष्प की ख़ुशबू
और खिलते रहना
डाली में जुड़े रहने से है,
ना कि किसी के हाथों में रहने से।
पुष्प का डाली से अलग होना
उसकी पहचान का खोना है।
वो पहचान,
जिसके कारण
उसे कोई ले गया था।
पहचान गई तो
पुष्प कहाँ...?
अधिकार के साथ
ख़ुद से भी जाएगा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X