मयकदा ठुकरा चुका है
आरज़ू ए सुकून किस से करें
साकी बेगुमान हो गई है
इल्तज़ा किस से करें
वो खुमांर इश्को मुहब्बत का
भुलाने की दवा किस से करें
ना मेहेरबां हुए चाहने वाले
तकरार किस से करें
दिल तोड कर कहकहा लगाते हैं वो
जज्बों का इजहार किस से करें
चल फेंक दे कश्ती को सहरां में 'रवि'
तमन्ना ए ऐतबार किस से करें
-रवि
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X