उदय-अस्त प्रयत्न नमन
सूर्य उपासना का पर्व पावन
अस्ताचलगामी सूरज को नमन
ऊर्ध्वगामी मार्तण्ड को नमन
तिरोहण, अन्तर्धान, उदयन, उन्नयन
लालिमा निहारे टक-टक नयन
प्रभाकर, भास्कर को नमन
विलक्षण है उपासना का चलन
ऐसा हो नित जीवन आचरण
जेठ की दुपहरी, पूस की रात
हाथ पकड़ उत्थान अवसान
विफल-सफल, अडिग रहे मन
उदय-अस्त प्रयत्न को नमन
रकुमि, करे विकर्तन,अरुण पतंग
उपासक-प्रकृति द्वय को नमन
छठ पर्व पर सादर अभिनन्दन ।
~ रवीन्द्र कुमार मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X