ये देश मेरा मैं देश का,
फिर मैं क्यों कोई अगुआ देखूँ |
सनातन ग़ैर-सनातन ये उनकी भाषा,
मैं क्यों इससे इत्तेफ़ाक़ रखूँ ।
मैं मानव हूँ यही मेरी पहचान है,
मानवता हीं मेरी धरा की शान है ।
ग़र कोई नहीं तो मैं हीं सही,
तपती धूप में भी मुझे किसी से गिला नहीं ।
मैं सूरज हूँ एक आग का गोला हूँ,
मैं धरतीपुत्र- इस धरा का रहनुमा हूँ ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X