होश खो बैठते हैं, हम तेरे दीदार से,
तू सामने आ जाए तो, खुद को भूल जाते हैं हम।
तेरी नज़र का असर, कुछ ऐसा छाया है,
जाम भी फीका लगे, तेरे ख़ुमार से।
मयख़ाने में जाकर, भला क्या पिएँगे हम,
जब प्यास बुझती है, तेरे इकरार से।
लबों पे ख़ामोशी, निगाहों में सवाल हैं,
दिल घायल हुआ है, तेरे एक वार से।
शराब तो बस, कुछ पल का नशा देती है,
उम्र भर का सुरूर, मिलता है तेरे प्यार से।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X