समय ही सबसे बलवान है, ये बात समझ लो यार,
जिसने वक्त को साध लिया, उसने साध लिया सारा संसार।
कल करेंगे, कल करेंगे, कहते-कहते साल गुजर जाता है,
जो आज को टालता रहता है, उसका सपना वहीं ठहर जाता है।
मंज़िल चाहे कितनी बड़ी हो, पहला कदम आज उठाना है,
वक्त की कीमत समझकर ही, अपना भविष्य बनाना है।
घड़ी की सुइयाँ रुकती नहीं, चाहे कोई कितना पुकारे,
वक्त न राजा देखता है, न देखता है बेचारे।
जिसने हर पल को काम दिया, उसके हिस्से आई जीत,
जिसने पल को यूँ ही खोया, उसके हाथ रही बस बीती रीत।
टाइम मैनेजमेंट सिर्फ घड़ी को देखना नहीं कहते,
हर पल को सही दिशा में लगाना है, यूँ ही बहना नहीं।
किस काम को कब करना है, इसका हिसाब रखना होगा,
बड़े सपनों के लिए छोटे-छोटे आराम को त्यागना होगा।
कुछ लोग कहते रहे, अभी बहुत समय बाकी है,
और समय चुपचाप कहता रहा, मेरी रफ्तार ही काफी है।
जो जाग गया सही समय पर, वही आगे निकल गया,
जो सोता रहा बहानों में, उसका मौका हाथ से फिसल गया।
इसलिए वक्त को दोस्त बनाओ, इसे बेकार मत जाने दो,
हर सुबह अपने लक्ष्य को, अपनी आँखों में आने दो।
आज का एक घंटा कल की पहचान बना सकता है,
सही समय पर किया गया फैसला, इंसान की उड़ान बना सकता है।
बड़ा करना है जीवन में तो बड़ा इरादा रखना होगा,
हर दिन के हर घंटे का कुछ न कुछ प्लान रखना होगा।
समय से जिसने दोस्ती की, उसने इतिहास लिखा है,
और जिसने समय गंवाया, उसने बस अफसोस लिखा है।
तो घड़ी की टिक-टिक को अब अपनी आवाज़ बना लो,
बिखरे हुए वक्त को अपनी ताकत का राज़ बना लो।
समय सबसे बलवान है, इसे बात नहीं, व्यवहार में उतारो,
जीवन छोटा हो या लंबा, हर पल को शानदार बनाओ।
- रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X