नील गगन में शाम न कर, अपने सपने ख़ाक न कर,
उम्मीदों के दीप बुझाकर, जीवन को वीरान न कर।
उन लोगों की भीड़ न कर, जो राहों से अनजान रहे,
सोते वन में मैं ही उनींदा, कैसे पहुँचूँ घर मैं अपने?
राह कठिन है, रात घनी है, फिर भी हिम्मत हार न तू,
पाँव में छाले लाख सही, मंज़िल से इंकार न कर तू।
जुगनू बनकर राह दिखा दे, अँधियारे की बाँहों में,
कब तक भटकेगा मुसाफ़िर, अपने ही अरमानों में?
पेड़ों से कुछ बात करूँ, हवाओं से संवाद करूँ,
सूनी पगडंडी पर चलकर, अपने मन की फ़रियाद करूँ।
किससे पूछूँ घर का रस्ता, कौन बताए मेरा ठिकाना,
जंगल सोया, चाँद भी चुप है, जाग रहा है एक दीवाना।
भीड़ जुटाने से क्या होगा, जब कोई सफ़र में ही न हो,
साथ वही जो धूप में ठहरे, छाँव मिले तो बेख़बर न हो।
अपने भीतर आग जला ले, राह स्वयं बन जाएगी,
ठोकर देकर चलने वाली, मंज़िल अपने पास बुलाएगी।
नील गगन से पूछ रहा हूँ, मेरा घर किस ओर पड़ा,
कितने मौसम बीत गए हैं, कितना सफ़र अभी है खड़ा।
एक सितारा राह दिखाए, एक किरण विश्वास बने,
मैं घर लौटूँ इस उम्मीद में, हर मुश्किल आसान बने।
मरहबा, घर केवल चार दीवारों का नाम नहीं होता,
जहाँ मन को सुकून मिले, वही मुक़ाम होता।
भीड़ में खोने से बेहतर है अपनी राह बनाना,
और देर हो जाए तो भी, अपने ही घर लौट के आना।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X