रज-रज बरसे, स्नेह-रज बरसे,
राधे तेरे द्वारे हज़ार रंग बरसे।
मैं खड़ा हूँ बस तेरे दरश को,
मेरी सूनी अँखियों में प्रेम-तरंग बरसे।
बरसाने की गलियों में, तेरी महिमा का उजास,
हर कण में तेरा वास है, हर साँस में एहसास।
जिस राह से तू गुज़री, फूलों की बहार बरसे,
तेरे नाम की धुन पर, मन में मल्हार बरसे।
श्याम भी तेरे प्रेम में, अपना सुध-बुध खो बैठे,
मुरली के सारे सुर छोड़ के, तेरे सामने बो आ बैठे।
तेरी कृपा की छाँव में, जीवन का सार बरसे,
राधे तेरी एक नज़र से, मन में हरसिंगार बरसे।
न माँगूँ कोई दौलत, न माँगूँ कोई ठिकाना,
तेरे चरणों में मिल जाए, मुझको अपना ठिकाना।
मेरे मन के आँगन में, भक्ति की फुहार बरसे,
तेरी दया के बादल से, आनन्द की फुहार बरसे।
राधे, तेरे दर पर मेरी इतनी-सी अरदास रहे,
तेरे नाम की ख़ुशबू से महकती मेरी हर साँस रहे।
मैं खड़ा रहूँ इसी तरह तेरे दर्शन की आस में,
और प्रेम की रज बरसती रहे मेरे विश्वास में।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X