आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नगमों की सिहरन

                
                                                         
                            कैसे मेरे नग़मों की सिहरन, लुभाती है तुम्हें,
                                                                 
                            
जैसे टूटकर बिजलियाँ गिरी हों, नयन से तेरे,
अब मुकाबिल नहीं है, किसी आरज़ू के लिए,
दिल ने माँगा है बस, एक ठिकाना तेरे लिए।

तेरी ख़ामोशियों में भी कुछ नग़मे मिले,
तेरी पलकों तले कितने मौसम खिले,
एक नज़र जो उठा दे तू मेरी तरफ़,
फिर कहाँ हौसला है किसी जमाने के लिए।

तेरी आँखों में जो डूबकर देख लिया,
अपनी दुनिया का हर रास्ता छोड़ दिया,
अब न दौलत की चाहत, न शोहरत की प्यास,
तू ही काफ़ी है मेरी हर दुआ के लिए।

रात तनहा थी, तभी तेरा ख़याल आ गया,
चाँद भी देखकर तुझको शरमा गया,
तेरे होने से रौशन है दिल की ज़मीं,
अब नहीं चाहिए कुछ भी अपने जहाँ के लिए।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर