आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मूर्ति गढ़ी भाव गढ़े, यह भेद समझना मुश्किल है

                
                                                         
                            वृंदावन के श्याम भले, रूप सलोने मुझे लगे,
                                                                 
                            
मन के भँवर से लोग जगे, भाव पुराने फिर से उठे।
कौतूहल इस बात का है, कैसी ये कारीगरी हुई,
पत्थर से वो बोल उठे, ऐसी कौन-सी जादूगरी हुई।

छेनी की हर चोट में, कोई संगीत छिपा होगा,
शिल्पकार के मन में शायद, कोई मीत बसा होगा।
जिस पत्थर को दुनिया ने बेजान समझकर छोड़ दिया,
उसमें उसने प्रेम का पूरा संसार गढ़ दिया।

नैनों में करुणा ऐसी, जैसे यमुना की धार बहे,
अधरों पर मुस्कान सजी हो, जैसे मुरली का स्वर रहे।
मोरपंख की छाँव तले जब, मन का अँधियारा दूर हुआ,
पत्थर के उस मौन हृदय में, प्रेम का सागर भरपूर हुआ।

कौन कहे पत्थर में आखिर, संवेदनाएँ होती नहीं,
आस्था की भाषा के आगे, शब्दों की ज़रूरत नहीं।
जिसने मन से रूप निहारा, उसको दर्शन मिल गए,
जो केवल आँखों से देखे, वो प्रश्नों में ही रह गए।

मूर्ति गढ़ी या भाव गढ़े, यह भेद समझना मुश्किल है,
पत्थर में भगवान मिले, तो मन का खिलना हासिल है।
शिल्पकार की साधना ने ऐसा चमत्कार किया,
बेजान समझे जाने वाले पत्थर को साकार किया।

मरहबा, पत्थर बोल उठा या मौन हमारा टूट गया,
जिसे खोजते रहे बाहर, वो मन के भीतर छूट गया।
श्याम तो हर उस हृदय में अपनी छाप छोड़ जाते हैं,
जहाँ प्रेम और श्रद्धा के दीप स्वयं जल जाते हैं।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
49 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर