आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरी आवाज का मालिक... मैं

                
                                                         
                            उन्हें क्या पता, ख़ामोश रहना,
                                                                 
                            
और ख़ामोश कर दिया जाना,
दो अलग-अलग बातें हैं।

एक में इंसान ख़ुद को चुनता है,
दूसरे में उससे छीन ली जाती हैं,
उसकी सारी आज़ादियाँ।

मैं बोलूँगा, तो शायद उन्हें हैरानी होगी,
मेरी आवाज़ में, मेरी ही कहानी होगी,
वे फिर कहेंगे… हमें तो पहले से पता था।

कि यह क्या कहने वाला है,
हाँ, उन्हें सब पता है, बस एक बात का इल्म नहीं…
जिस दिन ख़ामोशी टूटेगी,

उस दिन मेरी आवाज़ का मालिक,
कोई और नहीं होगा।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर