आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कैसे कह दूं कि, सँवर के मिल तो जरा

                
                                                         
                            सच के आँचल में, बादल सिमटने लगे,
                                                                 
                            
ख़्वाब आँखों में, आकर मचलने लगे,
दूर तक देखना भी, हुआ धुंधला-सा,
रात के साए, दिन में बदलने लगे।

कैसे कह दूँ कि, सँवर के तू मिल तो ज़रा,
दिल की वीरान गलियों में, खिल तो ज़रा,
वक़्त ने रंग, चेहरे के फीके किए,
मेरी नज़रों से, नज़रें मिला तो ज़रा।

धुंध छँटेगी तो, मंज़र निखर जाएगा,
दिल में दबा हुआ, सच भी उभर जाएगा,
तू जो आकर, कभी सामने बैठ जाए,
हर अधूरा-सा, क़िस्सा सँवर जाएगा।

आईने में, कई अक्स धुँधलाने लगे,
अपने ही लोग, नज़रें चुराने लगे,
किसको फ़ुर्सत है, सच का पता पूछने की,
लोग चेहरे पे, चेहरे लगाने लगे।

अब न वादों की ख़्वाहिश, न श्रृंगार की ज़िद,
न किसी झूठे ख़्वाब के, कारोबार की ज़िद,
जैसी भी हूँ मैं, वैसी ही मिलना मुझे,
बस मुलाक़ात हो, न हो बनावट की ज़िद।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर