आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जो भीतर से उजला हो, वही जग में श्याम लगे

                
                                                         
                            हम उसको क्यों श्याम कहें, बीती रात को संसार कहें,
                                                                 
                            
रूठने वाले घनश्याम कहें, मन की पीड़ा का विस्तार कहें।
मन में बिजली कौंध रही है, बादल भी हैरान लगे,
पत्थर पे जब छेनी चले, रूप तेरा धनवान लगे।

चुप्पी में भी शोर बहुत है, आँखों में तूफ़ान लगे,
तेरी हर इक अदा सनम, कोई नया फरमान लगे।
रंग भरे हैं भावों ने, शब्दों में मधुमास खिले,
तुझको जब भी सोचूँ मैं, मौसम ये मेहरबान लगे।

छेनी की हर चोट में जैसे, कोई राग सुनाई दे,
पत्थर के सीने में भी कोई, धड़कन दिखाई दे।
कारीगर की उँगलियों में, कैसा जादू पलता है,
बेजान पड़े पत्थर में भी, प्रेम का चेहरा ढलता है।

रूठे हुए घनश्याम को अब, कौन मनाने जाएगा,
मोरपंख की छाँव तले फिर, कौन बंसी बजाएगा।
मन की बिजली जब चमकेगी, वृंदावन आबाद लगे,
तेरे चरणों की धूल भी मुझको, चंदन का प्रसाद लगे।

रूप नहीं केवल चेहरे में, कर्मों में पहचान मिले,
पत्थर को भी तराशने वाले हाथों को भी सम्मान मिले।
सौंदर्य वही जो चोट सहकर, निखरने का वरदान बने,
जो भीतर से उजला हो, वही जग में श्याम लगे।

मरहबा, पत्थर की ख़ामोशी को हुनर ने आवाज़ दी,
छेनी ने हर चोट में एक नई परवाज़ दी।
रूप तो पहले से उसमें था, बस पर्दा हटाना था,
पत्थर के भीतर बैठे श्याम को बाहर लाना था।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
49 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर