आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हर ओढ़ी हुई शाल में, गर्माहट नहीं होती

                
                                                         
                            रूठकर वो हमें याद आने लगे,
                                                                 
                            
हम भी ख़ामोशी में मुस्कुराने लगे।
सुन रहे थे फ़लसफ़े रात भर चाँद के,
और सितारे भी करवट बदलने लगे।

हम निगाहों में उसकी उलझते रहे,
वो इशारों में कुछ-कुछ बताते रहे।
रात सोती रही अपने आग़ोश में,
हम ख़यालों में उसके ही चलते रहे।

पश्मीने की शाल समझकर, मैं बहुत हर्षाया था,
उसके दिए हुए एहसास को सीने से लगाया था।
बाद में मालूम हुआ, वो तो महज़ एक बहाना था,
जिसे मैंने स्नेह समझा, वो मौसम का फ़साना था।

उसकी बातों में कितनी नरमी का एहसास था,
हर मुलाक़ात में जैसे कोई नया विश्वास था।
हमने धागे-धागे में एक रिश्ता बुन लिया,
उसने मुस्कुराकर बस मौसम बदल दिया।

अब न शिकवा है किसी से, न कोई शिकायत रही,
जो मिली थी चंद घड़ियाँ, वही अपनी विरासत रही।
कुछ लोग शाल बनकर भी धूप नहीं दे पाते,
कुछ रिश्ते पास रहकर भी गर्माहट नहीं दे पाते।

मरहबा, हर मुलायम चीज़ पश्मीना नहीं होती,
हर मुस्कान के पीछे, कोई अपना नहीं होता।
पहचानना सीखो, एहसासों की असलियत को,
हर ओढ़ी हुई शाल में, गर्माहट नहीं होती।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
17 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर