आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बीज अभी जीवित है प्रभु, बस थोड़ी नमी बची है

                
                                                         
                            अपने सपनों के ख़ातिर, दूर बहुत मैं आ पहुँचा,
                                                                 
                            
कब कैसे अरदास करूँ, चौखट ढूँढ़ न पाया।
जड़ पर मट्ठा मत देना, कुछ कृपा-दृष्टि बरसा देना,
सूख रही उम्मीदों पर, थोड़ा प्रेम जगा देना।

मिट्टी से उठकर आया हूँ, मिट्टी की पहचान हूँ,
ठोकर खाकर भी चलता हूँ, इतना तो ख़ुशहाल हूँ।
राहों ने कितने प्रश्न किए, उत्तर ढूँढ़ न पाया,
तेरी चौखट तक आते-आते, ख़ुद को भी समझ न पाया।

बीज अभी जीवित है प्रभु, बस थोड़ी नमी बची है,
आँधियों के बीच खड़ी, एक उम्मीद अभी बची है।
जड़ को सींचो, शाख़ों को फिर अपना विस्तार मिलेगा,
तेरी कृपा का एक कण भी, जीवन को आधार मिलेगा।

न धन माँगूँ, न मान माँगूँ, न कोई उपहार माँगूँ,
अपने कर्मों की राहों में, बस तेरा आशीर्वाद माँगूँ।
मेरी मेहनत व्यर्थ न जाए, इतना विश्वास दिला देना,
जब भी डगमग हो जाऊँ, अपनी छाँव में बिठा लेना।

राधे, दूर निकल आया हूँ, अब लौटने का रास्ता दिखा देना,
मेरे भीतर के विश्वास को फिर से ज़रा जगा देना।
जड़ पर मट्ठा मत डालना, इसे फलने-फूलने देना,
अपने आशीष की वर्षा से हम सबका जीवन सींच देना।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
50 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर