आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कहानी मेरी

                
                                                         
                            बड़ी महंगी पड़ी है मुझे कहानी मेरी
                                                                 
                            
हकीक़त फिर भी किसी न जानी मेरी
बस चश्मे का चेहरा मुस्कुराहट का पहरा
जैसी थी वैसी किसी ने मानी मेरी
बड़ी महंगी पड़ी है मुझे कहानी मेरी

आवाजों से अक्सर में डरती रही
किवाड़ों से अक्सर में पिछड़ती रही
जमाने की चौखट ओर कल की लकीरें
निकलती रही इसी में जवानी मेरी
बड़ी महंगी पड़ी है मुझे कहानी मेरी

दुनिया के शीर्षक, बनाती रही
खुद को खुद से हराती रही
जमाने के लिए ज़माने बनाती रही
छोड़ते छोड़ते मिट गई निशानी मेरी
बड़ी महंगी पड़ी है मुझे कहानी मेरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर