भोले तेरी भक्ति सबसे प्यारी
तू विशेश्वर, अर्धनारीश्वर
आदिगुरु, आदियोगी तू
तू ही शिव है ,तू ही शिवानी
तेरी जटा में गंगा महारानी
भोले तेरे जैसा तेरा पूजन
तू देखे भक्तों का अंतर मन
बस जल से तू खुश हो जाए
कुदरत भी करने तेरा पूजन
आया मौसम बनके सावन
भोले ऐसा तेरा भोलापन
वारी जाऊं तुझ पर भोले
हर कन्या का दिल ये बोले
पति मिले तेरे जैसा
तूने दिया है तू ही संभाले
अब भोले सब तेरे हवाले
तू अविनाशी तू विश्वासी
तेरी जटाजूट पर हारी दुनिया
तुझको पूजे प्रेत, नर, नारी
भोले तेरी भक्ति सबसे प्यारी
भोले तेरी भक्ति सबसे प्यारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X