बारिश की बूँद का स्पर्श कुछ ऐसा सा लग रहा है,
मानो जैसे आसमान से फूलों की वर्षा हो रही है,
जो दिल पे दस्तक दे वो फूल गुलाब का है,
बारिश की बूँद की बौछार जैसे,
खुशियों में चार चाँद का काम कर रही है,
मानो जैसे मन से नारी उसका नाम पुकार रही है,
कैसे होता होगा मिलन दोनों का,
बारिश जो थमने को तैयार नहीं है,
हर वादे, हर क़समे, हर बूँदों में बस तुम्हारा नाम,
हाँ सिर्फ़ और सिर्फ़ तुम्हारा नाम,
अरे ये तो सोचा ही नहीं मैंने कि तुम्हारा नाम क्या होगा?
बारिश आ ही गई है तो तुम्हें इंतज़ार कह कर बुलाऊँ क्या?
धागों में फूल जितने हैं, तुम्हारा नाम दोहराई क्या?
इंतज़ार-इंतज़ार कह कर पूरी दुनिया को तुम्हारा नाम बताऊँ क्या?
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X