राम नाम भक्ति है , राम नाम शक्ति भी ।
राम नाम एक है , राम नाम अनंत भी ,
राम नाम तंत्र है , राम नाम मंत्र भी
राम नाम दया है , राम नाम करुणा भी
राम नाम सत्य है , राम नाम सत्संग भी
राम नाम जीवन है , राम नाम मरण भी ।
राम नाम शुरू है , राम नाम अंत भी
राम नाम सुख है , राम नाम शांति भी
राम नाम भगवान है , राम नाम भक्त भी
राम नाम एक है , राम नाम अनंत भी ।
राम नाम संगी है , राम नाम साथी भी
राम नाम दुःख का साथी ,
राम नाम डर का साथी ,
राम नाम मेरा साथी, राम नाम तुम्हारा साथी
राम नाम संक्षिप्त है , राम नाम विस्तार भी ,
राम नाम वेद है , राम नाम पुराण भी ,
राम नाम अर्थ है , राम नाम शास्त्र भी
राम नाम एक है , राम नाम अनंत भी ।
राम नाम शुरू है , राम नाम अंत भी ,
राम नाम दर्पण है , राम नाम चेहरा भी
राम नाम हारे लोगों का सहारा है ,
राम नाम तत्व है , राम नाम है सार
जपो भजो बारंबार ।
राम नाम सत्य है , राम नाम अंतिम सत्य भी
राम नाम आधार है , राम नाम छत भी
राम नाम एक है , राम नाम अनंत भी ।
राम नाम कर्म है , राम नाम धर्म भी
राम नाम सत्य है , राम नाम सत्य है ।
सत्य है , सत्य है , सत्य है ।।
- रंजीत कुमार महतो "गम्हरा"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X