आज नहीं
बस अब कल नहीं
नहीं अब फिर कभी नहीं
कितना हर दिन खुद को समझाते हैं
फ़िर भी जानें क्यूं हर रोज़
हम याद शहर घूम आते हैं
हर रोज घूमते घूमते यूं मैं
इस गुजर से कभी थक जाऊं तो
इस राह इन गलियों से
कभी अक जाऊं तो
कितना वीरान सा हो जाएगा
ये तेरा याद शहर
अगर इसमें न में फिर कभी आऊं तो
ना आऊं तो मुझको ढूंढोगे क्या
इस राह इन गलियों से
पता मेरा पूछोगे क्या
फिर मुझको वापिस बुलाने की खातिर
याद शहर से खत कोई भेजोगे क्या 🌹
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X