मुझमें हरपल गुज़र भटकन सी
तू भटकन में ठहराव सा
मैं उलझन इक सवाल सी
तू सुलझा हुआ जवाब सा
मैं चहल पहल शोर की भीड़ सी
तू भीड़ में एक सुकून सा
मैं बातों की क़िताब सी
तू सुनता सब ख़ामोश सा
मैं सफ़र में हरपल मुसाफ़िर सी
तू सफ़र में एक विश्राम सा
मैं तुझसे कदमों की दूरी सी
तू मुझसे कदमों की नज़दीकी सा
जानना चाहता है ना तू कि मेरी कहानी में
तेरा क़िरदार क्या है
मैं गली बनारस जैसी सी
तू अस्सी घाट किनारे सा |
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X