मूक शब्दों की आवाज में रहूंगी
बातों के खामोश संवाद में रहूंगी
संभाल रखा है जिसमें हर वो लम्हा
उस हरेक लम्हे हर पल में मिलूंगी
छुआ है जिसको इन हाथों की उंगलियों ने
कागज़ पे स्पर्श के उस एहसास में मिलूँगी
मेरे जाने के बाद भी मैं तेरे साथ रहूंगी
अल्फाजों के इस तोहफ़े में बंद मिलूंगी
जिसमें है कहानी तेरे मेरे सफ़र की
टेबल पर रखी मेरी लिखी उस किताब में रहूंगी
बस तुम मुझको याद मत करना
याद आए तो किताब का इक इक पन्ना पलटना
हर एक पन्ने पर तुमको नज़र मैं आऊंगी
तेरे मेरे साथ का वादा निभाती जाऊंगी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X