केरल हेतु
काले बादल
धरा पर तांडव
डूबती तरी
हताश मन
हित कृतांत-सम
डूबते जन
हे! देवदूत
तिमिर घोर छाया
कुटिल यम
तारणहार
जन दृगवंचित
हरो वेदना
सुनो वन्दना
हटें ये काले मेघ
पक्षी चहकें
----राम कुमार माथुर
कमेंट
कमेंट X