पानी पीकर सभी कोसते राजनीति किरदारों को
उनकी चुनौतियों को समझो और जानो दुविधाओं को
सदा अनिश्चय और संशय से घिरी हुई जीवन शैली
फिर भी सबको साथ मिलाये रखने की भी मजबूरी
चोर या साहूकार कौन है किसी के माथे पर न लिखा पीडक पीड़ित दोनों मिलते कहते हैं सच पढ़ा सिखा
क्षेत्र में उनके सभी खास हैं क्योंकि सभी निर्वाचक हैं
सब की आशा विश्वासों के केंद्र है वे जनप्रतिनिधि हैं
खूब सवेरे कॉन्टैक्टर से शाम को फिर अभियंता से
छोटे जन सेवक समूह में फिर उनके अधिकारी से अपना-अपना पक्ष सभी प्रस्तुत करते चालाकी से
सही गलत का निर्णय फिर कैसे होगा आसानी से
इधर जातियों के स्वार्थी एजेंट मिले अंधेरे में
अपना रिश्तेदार बताएं तीन पीढियों के क्रम में
शिलान्यास और अनावरण उद्घाटन समारोह भाषण क्षेत्रीय बैठकें जिला बैठकें विधानसभा के उपवेशन
सारे कार्यक्रमों को जोड़ो 25 घंटे बनते हैं
ऐसे में सब बेचारे घर के झगड़ों में फंसते हैं
हालत उनकी यह हो जाती कैसे तुमको बतलाएं
बिल में सांप बाहर हो बिल्ली ऐसी गति को पा जाएं
आओ हम सब अपने-अपने गणपति का सम्मान करें
पथ बाधा के निराकरण हित हम उनका आह्वान करें ।
-राम प्रकाश मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X