वर्षों तक चली लड़ाई सुग्रीव था गुफा मुहाने पर।
रुधिर धार बाहर आई चीत्कार मायावी की आने पर।।
सोचा सुग्रीव मारा गया है बालि मायावी आएगा मुझे खाने।
गुफा के मुंह पर रख कर शिला भागा जान बचाने।।
सुग्रीव बना किष्किन्धा नरेश तारा को महारानी बनाया।
बालि गुफा के बाहर आकर सुग्रीव को वहां नहीं पाया।।
किष्किन्धा में आकर बालि ने सुग्रीव से है बैर पाला।
छीनकर उससे राज्य व पत्नी धक्कामार उसे निकाला।।
सुग्रीव डरकर बालि से ऋष्यमूक पर्वत पर रहा।
बीर हनुमान की सहायता से श्रीराम का मित्र बना।।
राम ने मारकर बालि को सुरधाम है पठाया।
सुग्रीव व अंगद को साथ लेकर सीता खोज में लगाया।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X