आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं शून्य हूँ और अनंत भी

                
                                                         
                            कविता का गुलाम हूँ, अल्फ़ाज़ों का माहताब हूँ,
                                                                 
                            
बांध सके न कोई बंधन, मैं वो स्वच्छंद ख़्वाब हूँ।
मर्यादा की पराकाष्ठा, मैं सीता का राम हूँ,
प्रतीक्षारत माँ की आँखों का, मैं ही घनश्याम हूँ।
भाई का अटूट विश्वास, मैं बलराम हूँ,
बहन की रक्षा को सज्ज, कृष्ण घनश्याम हूँ।
मोह-माया से परे, मैं तृष्णा से मुक्त हूँ,
जनक सा धीर-वीर, बेटियों का भक्त हूँ।
पुत्र-मोह में तड़पता, दशरथ सा भूप हूँ,
अणु सा सूक्ष्म हूँ मैं, ब्रह्मांड का ही रूप हूँ।
दृष्टि भी मैं ही हूँ, और मैं ही दृष्टांत हूँ,
पर्वतों का शिखर कैलाश मैं, असीम शांत हूँ।
बहता समंदर हूँ मैं, असीम और अनंत,
जिसकी कोई सीमा नहीं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
47 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर