ऐसा क्या हुआ, किताबों को जला दिया तुमने
ऐसा क्या हुआ, ख़ुद को मिटा दिया तुमने
बातों का सिलसिला कब का ख़त्म हो गया था
ऐसा क्या हुआ, ज़ज़्बातों को भुला दिया तुमने
दिल के कोने में कोई गीत बेज़ुबाँ रह गया होगा
ऐसा क्या हुआ, अँधेरे में शमा को बुझा दिया तुमने
इंसानियत के अल्फ़ाज़, कभी तो आवाज़ देते होंगे
ऐसा क्या हुआ, मोहब्बत को झुठला दिया तुमने
कहीं किसी किताब में तेरी हर श्वांस का ज़िक्र होगा
ऐसा क्या हुआ, ज़िंदगी के सफ़्हों को ठुकरा दिया तुमने
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X