एक मंजिल के बाद
हमें भागने से ज्यादा;
रुकना जरूरी लगता है,
महफ़िल से ज्यादा;
अकेलापन जरूरी लगता है,
सबकुछ पाने की चाहत से ज्यादा;
जो है उसे संजो लेना जरूरी लगता है,
कुछ कहने से ज्यादा;
चुप रहना जरूरी लगता है,
दुनिया भ्रमण से ज्यादा;
घर का कोना जरूरी लगता है,
दिखावे के प्यार से ज्यादा;
स्नेह का होना जरूरी लगता है,
गानों के संगीत से ज्यादा;
अल्फाज़ जरूरी लगता है,
चकाचौंध से ज्यादा;
सरलता जरूरी लगता है,
हम सभी बस रहते हैं इसी एक मंजिल की तलाश में,
जहां से हमें हमारा होना जरूरी लगता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X