देखो प्रिये, गत रात्रि का कलुषित
धुआँ हमारे आकाश में है,
विषाक्त वातावरण का यह आवरण
पृथ्वी के भाग्य में है,
अतिवृष्टि से सुरक्षा हेतु कान्हा ने
पर्वत उठाया होगा कभी,
हम तो वीभत्स क्रिया कलापों से
आत्म हत्या के प्रयास में हैं.
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X