आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जीवन की सच्चाई

                
                                                         
                            अभी तो तन ही नाचा, मन मोर बाकि था
                                                                 
                            
नई उल्लास नया सबेरा नया जीवन था
शून्य से यौवन तक का सफर खुशियो का अफसाना था |

इन्ही क्षणों मे कुछ कर गुजरने का जज़्बा था
और सपनों को मुट्ठी में भरने का ईरादा था
औरों की नसीहत ना सुनना, मन का राजा था |

हो गयी जब उम्र जिम्मेदारियाँ उठाने की
तो बदल गयी जीवन की परिभाषा भी |
जब पिता बनकर फर्ज़ निभाया तो
पिताजी की छबि आँखों में आयी थी |

किस तरह महँगाई में समझदारी से
जीवन जीने की कला सिखायी थी |

दूसरों की खुशियों को पूरा करने में
मैंने अपनी खुशियों की याद बिसरायी थी |

सोचा था वक्त आने पर अपने लिए जीऊँगा
और अपने सपनों से भी मिलूँगा |

वक्त ने भी मुझको दगा दे दिया
असमय मौत ने श्मशान पहुँचा दिया |

कंधों पर लोगों के मैं सो रहा था
और अधूरे सपनों के लिये रो रहा था |

सोचा था फुरसत के लम्हों में खुद के लिये जीऊँगा
और बचपन के यारों से मिलूँगा |

पुछूँगा अपने पहले प्यार से
क्यों दिया उत्तर उसने ऐसा
मेरे प्रेम-पत्र को फाड़कर |

जिस जीवन साथी ने दिया मेरा साथ
उसकी भी पूरी नहीं कर सका आस |

किया था वादा तीरथ-धाम घूमाने का
ज्यादा नहीं बस सोने का हार दिलाने का

समय ने मुझको यह पाठ सिखाया
मरने के बाद ही, पर यह ज्ञान आया |

दूसरों के साथ खुद के लिये भी जियो
और अपने सपनों से भी मिलो |

न मानोगे कहना मेरा
तो पड़ेगा मेरी तरह पछताना |

क्योंकि जीवन तो मिला पर जीना बाकि था
अभी तन ही नाचा मन मोर बाकि था |
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर